| अधिवासीय/ गृह उपचार Domiciliary Treatment |
बीमाकृत व्यक्ति तथा उसके परिवार के सदस्य अपने आवास पर बीमा चिकित्सा अधिकारी/बीमा चिकित्सा व्यवसायी द्वारा मुफ्रत चिकित्सा जाँच के हकदार हैं यदि रोगी की स्थिति ऐसी हो कि उससे औषधालय/क्लीनिक तक जाने की यथोचित रूप से आशा न हो |An Insured Person and his family members are entitled to free medical attendance by IMO/IMP at their residence when the condition of the patient is such that he/she cannot reasonably be expected to attend the dispensary/clinic.
गृह दौरे के लिए सवारी भत्ता Conveyance allowance for Domiciliary visit
बीमा चिकित्सा अधिकारियों/बीमा चिकित्सा व्यवसायियों से अपेक्षित है कि वे एक रजिस्टर में गृह दौरों का मासिक रिकार्ड रखें | इस रजिस्टर में कॉलम "बीमारी अनुपस्थिति और रिकार्डिंग" अध्याय के अंतर्गत दिए जाते हैं |The IMOs/IMPs are required to maintain record of domiciliary visits in a register month-wise. The columns in this register are given under the Chapter "Sickness Absenteeism and Recording".