अंशदान संग्रहण
नियोजक अपने प्रत्येक कर्मचारी के संबंध में अपना अंशदान अदा करने तथा मजदूरी बिल से कर्मचारियों के अंशदान की कटौती करने का उत्तरदायी है तथा इन अंशदानों को ऊपर विनिर्दिष्ट दरों पर, जिस माह यह देय बनता है, उस कैलेंडर माह के अंतिम दिन से 21 दिनों के भीतर निगम में जमा कराएगा । निगम ने भारतीय स्टेट बैंक तथा कुछ अन्य बैंकों की नामोद्दिष्ट शाखाओं को अपनी ओर से भुगतान प्राप्त करने के लिए प्राधिकृत कर रखा है ।अंशदान और हितलाभ अवधियाँ
यहाँ दो अंशदान अवधियाँ हैं, प्रत्येक 6 महीने की है और दो तदनुरुपी हितलाभ अवधियाँ भी हैं 6 महीने की अवधि निम्नानुसार होती है:-अंशदान अवधी तदनुरूपी नकद हितलाभ अवधि
| अंशदान अवधि | हितलाभ अवधि |
| 1 अप्रैल से 30 सितम्बर तक | आगामी वर्ष की 1 जनवरी से 30 जून तक |
| 1 अक्तूबर से आगामी वर्ष के 31 मार्च तक | 1 जुलाई से 31 दिसम्बर |

